फ्री में TV चैनल देखने का लालच कहीं पड़ न जाए भारी, भूल कर भी ये App न करें डाउनलोड

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 11:30 AM (IST)

लुधियाना (राज): मनोरंजन के नाम पर लोगों की जेबों पर डाका डालने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शातिर ठगों ने लुभावने विज्ञापनों और फर्जी वेबसाइट्स का जाल बुनकर मासूम लोगों को अपना शिकार बनाया। ठगों ने 'मुफ्त में प्रीमियम चैनल' दिखाने का लालच देकर एक ऐसा खेल रचा, जिसकी चपेट में आकर कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठे हैं। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने आरोपी अमर कुमार साहू, अविनाश केयर, सुनेहा शुक्ला और अविनाश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में हरमिंदर सिंह ने इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया है। जांच के बाद सामने आया है कि आरोपियों ने अलग-अलग नामों से कई फर्जी वेबसाइट्स तैयार की हुई थीं। इन वेबसाइट्स के जरिए वे लोगों को 'Vedu-App' नाम का एक संदिग्ध एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। आरोपियों का दावा था कि इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूजर बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस या बिना पैसे दिए दुनिया भर के तमाम बड़े टीवी चैनल्स मुफ्त में देख सकेंगे। जैसे ही कोई यूजर इस झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता, आरोपी उसके डेटा और डिवाइस तक पहुंच बना लेते थे। जांच में यह भी पाया गया कि इस ऐप के जरिए लोगों को गुमराह कर अवैध तरीके से धोखाधड़ी (Fraud) को अंजाम दिया जा रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News