Jalandhar : चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 जिलों में कई वारदातों को दिया अंजाम, 3 काबू

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 07:47 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के देहात पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि थाना भोगपुर की पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है, जोकि अलग-अलग इलाकों में वारदात को अंजाम देने में माहिर थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर पुत्र स्वर्गीय प्यारा सिंह वासी भड़ी रोड बलाचौर, अभि पुत्र जगतार निवासी चंडीगढ़ कालोनी, टांडा और शंभू पुत्र स्व. चमन लाल निवासी चंडीगढ़ कालोनी टांडा जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। 

थाना भोगपुर के एस.एच.ओ. सिकंदर सिंह विर्क ने इस बारे जानकारी देते बताया कि उक्त आरोपी बंद घरों को निशाना बनाते थे। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपियों ने जालंधर, होशियारपुर व कपूरथला में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों से 50 ग्राम सोना, अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक व एक पेचकस बरामद किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि जांच गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News