लॉरैंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर संपत नेहरा अदालत में पेश
punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 11:04 AM (IST)

चंडीगढ़: सैक्टर-10 में 2 छात्रों के साथ मारपीट करने के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशंस जज जयबीर सिंह की अदालत ने गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ आरोप तय कर दिए। पुलिस ने इस केस में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 308) के तहत केस दर्ज किया था। अब नेहरा के खिलाफ 1 जुलाई से मुकद्दमा शुरू होगा। केस में मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह भी आरोपी थे, लेकिन कोर्ट ने 2 महीने पहले ही बरी कर दिया था। नेहरा इस केस में पी.ओ. था, लेकिन शुक्रवार को बठिंडा जेल से लाकर उसे जिला अदालत में में पेश किया गया।
गौरतलब है कि 28 जुलाई, 2016 को सैक्टर-10 में म्यूजियम के सामने की पार्किंग में जसप्रीत सिंह और संदीप नामक छात्र पर कुछ लड़कों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इस केस में संपत नेहरा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस द्वारा बनती आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि अदालत में गवाही के दौरान संदीप बयानों से मुकर गया था। इसके चलते ही साक्ष्यों के अभाव में 2 को बरी किया जा चुका है। संपत को गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है। शक्रवार को जब संपत नेहरा को जिला अदालत में लाया गया तो उसके खिलाफ दर्ज 2 अन्य केसों में भी उसे अदालत में पेश किया गया। उसके खिलाफ गवाह को धमकाने और फिरौती मांगने का भी केस दर्ज है। इन दोनों केसों में उसे 9 जून को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here