राणा कत्ल केस में गैंगस्टर संपत नेहरा का पुलिस रिमांड खत्म

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 03:23 PM (IST)

मलोट(जुनेजा): सदर मलोट पुलिस द्वारा राणा सिद्धू कत्ल मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर संपत नेहरा का 2 दिन पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। 

गौर हो कि गांव औलख में 22 अक्ततूबर को गोलियां चलाकर कत्ल किए रणजीत सिंह राणा सिद्धू मामले में पुलिस ने होशियारपुर जेल से लाए लारैंस बिश्नोई गिरोह के नजदीकी संपत नेहरा को 10 दिसम्बर को जब शिवानी संगर की अदालत में पेश किया था। बताया जाता है कि पुलिस इस मामले को हल करने के नजदीक है। 

पुलिस लारैंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के साथ वारदात में शामिल 2 शार्प शूटरों सहित 4 आरोपियों की पहचान कर चुकी है। सी.आई.ए. इंचार्ज इं. सुखजीत सिंह ने कहा कि जल्द सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे। दूसरी ओर थाना राजगढ़ जिला चुरू वासी संपत नेहरा पर विभिन्न थानों में पहले से 41 मामले दर्ज हैं, इस मामले को लेकर 42 मामले हो गए हैं, जिनमें दर्जन से अधिक मामले कत्ल के हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News