‘गैंगस्टर सुख भिखारीवाल’ को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाई गुरदासपुर पुलिस

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 09:34 AM (IST)

गुरदासपुर(हरमन): गुरदासपुर सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी वारदातें करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की तरफ से दुबई से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर सुख भिखारीवाल को गुरदासपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया है।

PunjabKesari

एस.पी. हरविन्द्र सिंह संधू ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तरफ से दुबई से गिरफ्तार किए गए सुखजीत सिंह उर्फ सुख भिखारीवाल के खिलाफ 11 मुकद्दमे दर्ज हैं, जिनमें एन.डी.पी.एस. एक्ट, कत्ल और जेल तोडऩे के मामले शामिल हैं। उक्त आरोपी की तरफ से विदेश से ही यहां अपने साथियों से विभिन्न वारदातें करवाई जा रही थीं। प्राथमिक जांच दौरान यह बात सामने आ रही है कि उक्त आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी के कहने पर भी काम करता रहा है तथा उसके ऐसी एजैंसियों और बाहर बैठे गर्म ख्याली लोगों के साथ भी संबंध हैं। इसके साथी भा और बूरा का रिमांड लेकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

सुख भिखारीवाल की तरफ से की गई प्रमुख वारदातें
-सुख भिखारीवाल ने साल 2012 में पुराना शाला क्षेत्र में कत्ल किया था तथा एन.डी.पी.एस. एक्ट के कई मामलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हुए थे।
-साल 2016 दौरान नाभा जेल तोड़ कर उक्त आरोपी फरार हो गया था।
-साल 2017 में गुरदासपुर के औजला बाईपास फ्लाईओवर के नीचे सूबेदार सहित 3 व्यक्तियों की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी।
-2017 में ही तिब्बड़ी बाईपास नजदीक एक व्यक्ति पर गोलियों से हमला करवाया था। इसके साथ ही एक कांग्रेस नेता पर भी गोलियां चलाई थीं।
-2019 में धारीवाल के शिव सेना नेता पर हमला करवाया, जिस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 
-भिखीविंड में पिछले साल अपने 2 साथियों भा और बूरा की मदद से कामरेड बलविन्द्र सिंह का कत्ल करवाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News