पंजाब में गैंगस्टरों व माफिया का बोलबाला, सरकार और पुलिस अपराध रोकने में नाकाम : अश्वनी शर्मा

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 11:13 AM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): भारतीय जनता पार्टी की लोगों में बढ़ती लोकप्रियता तथा केंद्र की मोदी सरकार की किसान व जन-हितैषी नीतियों के चलते कांग्रेस, ‘आप’, अकाली दल सहित सामाजिक तथा धार्मिक दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कहकर भाजपा परिवार में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इन सभी नेताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई गई तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया व उनका परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डा. नरेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डा. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढी, संतोख सिंह गुमटाला आदि उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के शासन में जनता को सिर्फ धोखे और माफिया राज मिला है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है। प्रदेश की जनता खुद को असहाय तथा असुरक्षित महसूस कर रही है। कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, खुद मुख्यमंत्री अपने भ्रष्ट मंत्रियों को क्लीनचिट देकर जनता में अविश्वास की भावना जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई है और अपनी इस लड़ाई में कांग्रेस ने जनता को बेसहारा छोड़ दिया है। शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को सस्ती व 24 घंटे बिजली, बेरोजगारी खत्म करने के लिए बड़े औद्योगिक घरानों को पंजाब में लाकर नए उद्योग लगवाना, किसानों की आय दोगुनी करने तथा उन्हें आज के युग के साथ चलने के लिए प्रेरित करना आदि प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

जीवन गुप्ता ने बताया कि आज भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के बाजीगर बिरादरी पंजाब के चेयरमैन मेवा राम (पटियाला), गुर्जर महासभा पंजाब के अध्यक्ष बलराज सिंह (पटियाला), सोशल वर्कर जसविंद्र सिंह (पटियाला), कांग्रेस नेता व सोशल वर्कर पवन कुमार (संगरूर), शिरोमणि अकाली दल के जत्थेबंदी जिला सचिव राहुल कुमार बत्रा (अमृतसर), ‘आप’ अमृतसर के कैशियर व सेवामुक्त सब-पोस्ट मास्टर शिव नाथ पुरी (अमृतसर), ‘आप’ के बाबा बकाला, कपूरथला व सुल्तानपुर लोधी के हलका इंचार्ज करमजीत सिंह (अमृतसर), पूर्व सैनिक व सोशल वर्कर भजन सिंह (अमृतसर), रेलवे यूनियन यू.आर.एम.यू. के पोस्ट डैलीगेट मेहन सिंह (अमृतसर) तथा लाभ सिंह (अमृतसर), कांग्रेस के एस.सी. डिपार्टमैंट पंजाब के महासचिव कुलविंद्र गोल्डी (तरनतारन), एस.सी.एस.टी. के पूर्व अध्यक्ष व स्टूडैंट संघर्ष मोर्चा पंजाब के एडवाइजर परमजीत मेहमी (जालंधर), जिला परिषद सदस्य गुरदासपुर व सरपंच ग्राम पंचायत ऐनोकोट कलां व ऑल इंडिया मजहबी सिख फैडरेशन के महासचिव व मीरी-पीरी सेवा सोसायटी श्रीहरगोङ्क्षबदपुर के सदस्य गुबचन सिंह (गुरदासपुर), चेयरमैन एल.आई.सी. क्लब बटाला व सरपंच ग्राम पंचायत व सचिव आल इंडिया मजहबी सिख फैडरेशन व मीरी-पीरी सेवा सोसायटी श्रीहरगोङ्क्षबदपुर के सदस्य मेजर सिंह (गुरदासपुर) अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने कहा कि इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News