अभी कर लें तैयारी! जालंधर सहित इन इलाकों में लगेगा लंबा Powercut
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 11:56 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब के कई इलाकों में कल लंबा पावर कट लगाया जाएगा। पंजाब बिजली विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य के चलते विभिन्न स्थानों पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस संबंध में शहरों में पहले ही सूचना जारी कर दी गई है और समय भी निर्धारित कर दिया गया है।
जालंधर में बिजली रहेगी बंद
जालंधर (पुनीत) – 23 फरवरी को 11 के.वी. वरियाम नगर फीडर के अधीन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते कूल रोड, पुड्डा मार्केट, ज्योति नगर, वरियाम नगर, जोहल मार्केट, मोता सिंह नगर और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
सुल्तानपुर लोधी में भी रहेगी बिजली बंद
सुल्तानपुर लोधी (धंजू) – पंजाब पावरकॉम कॉर्पोरेशन के ग्रिड तलवंडी चौधरियां से चलने वाले सभी फीडर 23 तारीख को बंद रहेंगे। इंजीनियर जोगिंदर सिंह (उप मंडल टिब्बा) और जे.ई. कुलदीप सिंह ने बताया कि 66 के.वी. सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां तक लाइन निर्माण कार्य के कारण 23 तारीख को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। तलवंडी चौधरियां ग्रिड से जुड़े गांव प्रभावित होंगे।
तपा मंडी में बिजली सप्लाई बंद
तपा मंडी (शाम, गर्ग) – 66 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन धोला में जरूरी मरम्मत कार्य के कारण ग्रामीण फीडर किरपाल सिंह वाला, धोला ग्रामीण, फतेहपुर पिंडी, कोठे पालीके, अड़ीसर, दितुआणा, पंचायत टक्का और ताजोके रोड की बिजली आपूर्ति 23 और 24 फरवरी को पूरे दिन बंद रहेगी। यह जानकारी पावरकॉम के एस.डी.ओ. सुखविंदर सिंह ने दी।
नूरपुरबेदी में लंबा पावर कट
नूरपुरबेदी (संजीव भंडारी) – एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड, उप संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (नूरपुरबेदी) के अनुसार 11 के.वी. बड़वा फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव बसी, चनौली, बड़वा, लालपुर, चैहिड़ मजारा, मीरपुर, भटोली, ससकौर, खेड़ी, रौली, झिंजड़ी, माजरा, मूसापुर, शाहपुर बेला, लखणो, कूंभेवाल और सेखपुर आदि में 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घरेलू बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
राहों में बिजली सप्लाई बाधित
राहों (प्रभाकर) – 66 के.वी. सब-स्टेशन राहों में पावर ट्रांसफार्मर टी-1 और टी-2 की जरूरी मेंटेनेंस के चलते यहां से जुड़े सभी गांवों और मोटरों की सप्लाई 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
इसके अलावा राहों शहर, नवां शहर रोड, जाडला रोड, स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, अस्पताल, मोटर, ट्यूबवेल, मुख्य बाजार और आसपास के घरों-दुकानों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
हाजीपुर में भी रहेगी बिजली बंद
हाजीपुर (जोशी) – सहायक कार्यकारी अभियंता उपमंडल हाजीपुर इंजीनियर रूप लाल ने बताया कि 23 फरवरी को 66 के.वी. सब-स्टेशन हाजीपुर में जरूरी मरम्मत कार्य के कारण यहां से जुड़े सभी 11 के.वी. बाहरी फीडर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे, जिससे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

