50 साल की उम्र में IVF करवाना अपराध, जानें Moosewala की मां ने कैसे पूरी की कानूनी प्रक्रिया

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 03:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क : दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर अगले महीने एक बच्चे को जन्म देने वाली है। पारिवारिक सूत्रों ने मीडिया हाउस से इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अपने 28 साल के इकलौते बेटे और पंजाबी गायक सिधू मूसेवाला की हत्या के बाद टूटी मां चरण कौर (58) दोबारा मां बनने वाली हैं। मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चरण कौर ने आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की मदद ली है और वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। चरण कौर मार्च में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक, चरण कौर ने विदेश में आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है क्योंकि देश में इसकी 50 साल की उम्र सीमा है। चरण कौर और उनके पति बलकौर सिंह (60) पिछले 2 महीने से मूसेवाला की हवेली में आने वाले प्रशंसकों से नहीं मिल रहे हैं। बता दें कि मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

PunjabKesari

भारत में उम्र सीमा के बाद IVF करवाना अपराध : 

असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी रेगुलेशन एक्ट के मुताबिक, भारत में 21 से 50 साल की महिलाएं आईवीएफ करा सकती हैं। पुरुषों के लिए इसकी आयु सीमा 21 से 55 वर्ष है। इससे अधिक उम्र वालों के लिए यह कानूनन अपराध है। 2022 में पारित कानून के तहत कड़ी सजा हो सकती है, लेकिन अगर कोई महिला विदेश में गर्भवती है तो उसकी डिलीवरी देश में हो सकती है।

ऐसे में जो महिलाएं बच्चे पैदा करना चाहती हैं वे विदेश जाने का रास्ता अपना रही हैं। भारत में अगर 50 साल से अधिक उम्र की कोई महिला आईवीएफ के जरिए बच्चा चाहती है तो उसे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। हर कोई इस कानूनी झंझट से बचना चाहता है। गौरतलब है कि इस कानून का उल्लंघन करने पर 5 से 20 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा 3 से 8 साल की सजा भी हो सकती है।

PunjabKesari

करोड़ों के मालिक, मूसेवाला के मां-बाप :

मूसेवाला द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 6.37 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा 1.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बैंकों में 5.09 करोड़ की चल संपत्ति रखी गई। सूत्रों के मुताबिक उनके परिवार की संपत्ति इससे कई गुना ज्यादा है क्योंकि मुसेवाला की मासिक कमाई करीब 35 से 40 लाख रुपए थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News