पंजाब में रूह कंपा देने वाला हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई 8 साल की बच्ची
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 06:02 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में आज रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुक्तसर के गांव लबी ढाब की है। यहां एक दुकान की छत से 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज की ढीली तार गुजर रही है। 8 साल की मासूम एकमदीप खेलते-खेलते दुकान की छत पर चली गई और तार की चपेट में आ गई।
इस दौरान परिवार ने पावरकॉम विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार वालों का कहना है कि पावरकॉम के कर्मचारियों ने बांस निकाल कर तार को ढीला कर दिया था। उनका कहना था कि लाइन ट्रिपिंग हो रही है, जिस कारण बिजली खराब की शिकायतें मिल रही है। इस दौरान मृतक बच्ची के दादा ने बताया कि गांव में उनकी दुकान सहित कई घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजर रही है। गांव वालों ने कई बार अधिकारियों को तार को छतों से हटाने की अपील की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आज सुबह करीब 10 बजे एकमदीप खेलते-खेलते छत पर चली गई और हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार वालों ने इस दौरान पावरकॉम को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि, आरोपी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। अगर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पारवकॉम के जेई गुरजीत सिंह का कहना है कि, घटना स्थल पर अवैध निर्माण किया गया है। कई बार परिवार वालो को सूचित किया गया था। इसके साथ ही लाइन शिफ्ट करने के लिए भी एस्टीमेट बनाया जा रहा था। परिवार वालों को पहले ही बताया गया था, कि बांस निकालने से लाइन ट्रिप हो रही और लोग बिजली खराब की शिकायतें दे रहे है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

