लुधियानाः संदिग्ध हालात में 12 वर्षीय लड़की की मौत

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 07:34 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते रेलवे पुल के नजदीक खेत में रह रहे परिवार की 12 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर थाना लाडोवाल की पुलिस पहुंची। जिस संबंधी थाना प्रभारी वरिंदरपाल सिंह और जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पिछले 5 साल से व्यक्ति अपने परिवार के साथ यहां रहता है। जिसके साथ उसकी पत्नी सीमा सहित 2 लड़की व एक लड़का भी रहते हैं। 

उन्होंने बताया कि आज सुबह दोनों पती-पत्नी और उसका लड़का अपने काम पर चले गए, छोटी लड़की स्कूल पढ़ने चली गई जबकि उसकी 12 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। दोपहर को जब लड़की की मां खाना लेने आई तो देखा उसकी लड़की जमीन पड़ी हुई है और उसकी गर्दन तार के साथ बंधी हुई है और जब वह अपनी बेटी को डाक्टर के पास लेकर गई तो उसने उसे मृतक करार दिया।

PunjabKesari

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़की की गर्दन में तार जिस तरह से लिपटी हुई है उससे कयास लगाया जा रहा है कि लड़की की गला घोट कर हत्या की हो जबकि अभी तक मौत की सही पुष्टी नहीं हो सकती है। जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लिजाया गया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News