दर्दनाक हादसे में लड़की की मौत, परिवार ने लड़के वालों पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 01:36 PM (IST)

लोहियां खास: लोहिया खास नजदीक एक लड़की की मौत होने की खबर मिली है। इस हादसे में लड़की के परिवार वालों ने साजिश तहत फर्जी बताते हुए लड़के के परिवार पर आरोप लगाए हैं। बलविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी ग्राम थट्टा, पुराना थाना, तलवंडी चौधरी, जिला कपूरथला ने स्थानीय पुलिस को बयान दर्ज कराया और कहा कि उसकी बेटी सरबजीत कौर ने एम.टैक की पढ़ाई के बाद सी.टी. इंस्टीच्यूट में 2 वर्ष सहायक लैक्चरार की नौकरी की थी।
उसकी लड़की करीब 3 वर्ष पहले मंगली सिमरजीत सिंह उर्फ गुरिंदरजीत पुत्र अवतार सिंह फत्तूवाल थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला से हुआ था। कुछ समयबाद लड़का परिवार ने यह रिश्ता नामंजूर कर दिया। वहीं लड़का सिमरजीत सिंह उर्फ गुरिंदरजीत मेरी लड़की के संपर्क में था और शादी करवाने का लारा लगाता रहा। करीब 15 दिन पहले सिमरजीत सिंह ने घरवालों की रजामंदी से अपना विवाह कपूरथला में दूसरी लड़की से करवा लिया। उनकी बेटी सिमरजीत सिंह की शादी पर एतराज करती थी। शुक्रवार जब उनकी लड़की घर से ट्यूशन सेंटर सुल्तानपुर लोधी आई थी। बाद दोपहर जोसिन अस्पताल लोहियां खास से उसे फोन पर सूचना मिली कि उकी बेटी सरबजीत कौर का एक्सीडेंट हो गया है। वह उपचाराधीन है।
वह अपने भाई सरवन सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ जोसन अस्पताल लोहियां खास पहुंची जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। मौके पर जांच-पड़ताल पर पता चला कि सिमरजीत सिंह उसकी लड़की को अपनी कार में बैठा कर सुल्तानपुर लोधी लोहिया साइड आ रहा था। उसने कथित तौर पर बाबा बोहड़ी लोहिया नजदीक कार लेफ्ट साइड कर किक्कर में मारकर फर्जी एक्सीडेंट किया है। सिमरजीत सिंह और उसके पारिवारिक मैंबर उसकी लड़की को घायल हालत में जोसन अस्पताल लेकर आए और बिना दाखिल करवाए लड़की का मोबाइल फोन लेकर अस्पताल से फरार हो गए। इन्होंने कार एक्सीडेंट का केवल दिखावा किया है। लड़की को मार दने की नीयत और अपने रास्ते से हटाने की खातिर सिमरजीत सिंह ने अपने पारिवारिक मैंबरों के साथ मिलकर साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस द्वारा बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या