प्रेम संबंधों के चलते लड़की ने छत से मारी छलांग, शरीर की कई हड्डियां टूटीं

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 05:27 PM (IST)

अमृतसर (सुमित खन्ना): अमृतसर में एक लड़की की तरफ से प्रेम संबंधों के चलते अपने ही घर से छलांग मार कर खुदकुशी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस समय लड़की अस्पताल में ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। लड़की के शरीर की कई हड्डियों टूट गई हैं, जिस कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार की आर्थिक हाल ख़राब होने के कारण समाज सेवीं संस्था की तरफ से पीड़िता के इलाज का खर्च उठाया जा रहा है।

इस संबंधी जानकारी देते पीड़ित की मां ने बताया कि उनकी लड़की का किसी लड़के के साथ अफेयर था। इस संबंधी उन्होंने लड़के की माँ के साथ भी बात की कि अपना आप इन दोनों का विवाह कर देते हैं परन्तु वह नहीं मानी। उसने कहा कि मेरा लड़का चाहे घर में ही मर जाए परन्तु वह इनका विवाह नहीं होने देगी। इसके बाद लड़के की माँ घर आ कर मेरी बेटी को बहुत जलील करके गई, जिससे दुखी होकर उस लड़की ने घर की छत से छलांग मार दी। इस दौरान तुरंत हम उसे अस्पताल ले गए, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि लड़की की हड्डी, दोनों पैर और भी कई गंभीर चोटें लगी है। उन्होंने माँग की कि हमारी बेटी को इंसाफ़ दिलाया जाए। 

दूसरी तरफ इस संबंधी लड़के वालों का कहना है कि उनका लड़का नाबालिग है। उक्त माँ-बेटी उनके पुत्र को अपने झाँसे लेकर ब्लैकमेल करती थीं। लड़की उसे विवाह के लिए ज़ोर डाल रही थी और खुदकुशी करने की भी धमकी दे रही थी। इससे डर कर हमारे लड़को ने भी छलांग मार दी, जिस कारण उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों का कोई अफेयर नहीं है। उक्त लड़की का पहले भी विवाह हो चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News