Gold-Silver Price: सोना स्थिर, चांदी हुई महंगी! जानें आज के ताजा दाम

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 01:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए शुक्रवार को नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जारी ताजा रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है। गुरुवार के मुकाबले आज भी सोने के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं, चांदी के भाव में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिली है। आज चांदी 2,34,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,33,700 रुपये प्रति किलो था।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की गतिविधियों के चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ताजा भाव की जानकारी जरूर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News