Gold Price Today: मंगलवार को फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें ताजा भाव

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 03:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अहम खबर है। दरअसल,  जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने के दाम बढ़कर 1,56,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 1,54,000 रुपए थी। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है। सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,220 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो मंगलवार को बढ़कर 1,45,500 रुपए हो गई।

चांदी की कीमत में भी उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को चांदी की कीमत बढ़कर 2,44,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को चांदी 2,40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News