सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत! आज फिर गिरे दाम
punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 11:33 AM (IST)
जालंधर: सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में कमी आई है। वहीं चांदी की कीमत भी नीचे आई है।
एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार को 1,46,500 रुपये था, जो आज घटकर 1,44,300 रुपये रह गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,250 रुपये से कम होकर 1,34,200 रुपये पर आ गई है।
वहीं चांदी का भाव भी 192,300 रुपये से घटकर 191,700 रुपये रह गया है। कीमतों में आई इस गिरावट से सोना-चांदी खरीदने वालों को कुछ राहत मिली है।

