Gold-Silver Price: गुरुवार को सोना-चांदी हुआ सस्ता, जालंधर में नए रेट जारी
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 10:59 AM (IST)
जालंधर: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,42,200 रुपए रह गया है, जबकि बुधवार को इसकी कीमत 1,44,300 रुपए थी।
इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम भी कम हुए हैं। बुधवार को 1,34,200 रुपए के मुकाबले गुरुवार को इसका भाव 1,32,250 रुपए दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। बुधवार को 1,91,700 रुपए के मुकाबले गुरुवार को चांदी का भाव घटकर 1,88,000 रुपए रह गया है।

