Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के दामों में गिरावट, खरीददारों को मिली राहत

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 03:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,52,520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं चांदी के दाम भी कम हुए हैं। चांदी आज 2,71,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि बुधवार को इसकी कीमत 2,79,700 रुपये प्रति किलो थी।

सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली है। इससे खरीदारी करने वालों को कुछ राहत मिल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News