सोना-चांदी खरीदारों को राहत: शुक्रवार को गिरे दाम, जानें ताजा रेट

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 03:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,52,500 रुपये हो गया, जो गुरुवार को 1,56,800 रुपये था। वहीं 22 कैरेट सोना भी कम होकर 1,41,830 रुपये पर आ गया, जो एक दिन पहले 1,45,820 रुपये था। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी गिरकर 2,45,700 रुपये हो गई है, जो गुरुवार को 2,51,000 रुपये थी।

उधर, घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव 2858 रुपए की तेजी के साथ 1,47,812 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 6595 रुपए की तेजी आई है, ये 2,38,055 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहा था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News