सोना-चांदी के दामों में उछाल, एक दिन में बड़ी बढ़ोतरी, देखें शहर के ताजा Rate

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 12:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है।

जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,49,000 रुपये पहुंच गया, जो मंगलवार को 1,42,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,38,570 रुपये दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले यह 1,32,060 रुपये थी। वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी आई है। चांदी का भाव 2,43,800 रुपये तक पहुंच गया, जो पहले 2,22,300 रुपये था।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बढ़ती महंगाई और संभावित ब्याज दरों में वृद्धि के कारण केंद्रीय बैंकों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने की आकर्षण कम हो जाता है, क्योंकि इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News