अक्षय तृतीया से पहले महंगा हुआ Gold-Silver, आज के नए Rates जारी
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 02:53 PM (IST)
पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों में शनिवार को फिर उछाल देखने को मिला। अक्षय तृतीया से एक दिन पहले ही सराफा बाजार में तेजी दर्ज की गई, जिससे खरीदारों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
24-22 कैरेट के आज के भाव
जालंधर सराफा एसोसिशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,57,000 रुपए हो गया, जो शुक्रवार को 1,55,750 रुपए था। वहीं 22 कैरेट सोना भी बढ़कर 1,46,010 रुपए पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 1,44,850 रुपए थी। चांदी के दामों में भी तेज़ी रही। आज चांदी 2,62,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जो कल 2,53,400 रुपए थी।
आईए, एक नजर डालते है अलग-अलग शहरों के भावः-
शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹155930 ₹142950 ₹116990
मुंबई ₹155780 ₹142800 ₹116840
कोलकाता ₹155780 ₹142800 ₹116840
चेन्नई ₹156660 ₹143600 ₹119800
लखनऊ ₹155930 ₹142950 ₹116990

