Gold-Silver Price Today: सोमवार को सोना-चांदी के ताजा दाम जारी, जानें आज के लेटेस्ट Rate
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:46 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों को लेकर सोमवार को नए रेट जारी हो गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,000 रुपए, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,080 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम भी बढ़कर 2,65,500 रुपए पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि इससे पहले अक्षय तृतीया पर रविवार को बाजारों में गहमा-गहमी रही। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुमानों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर होने के बावजूद कुल कारोबार 20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकता है। यह पिछले साल के लगभग 16,000 करोड़ रुपए के आंकड़े से बड़ी छलांग है। यह इस बात का संकेत है कि लोगों का उत्साह अभी भी बना हुआ है। फिर भले ही खरीदारी के तरीके में बदलाव आया हो।

