सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, बुधवार के ताजा रेट जारी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 12:27 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,500 रुपये दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,550 रुपये रहा। वहीं चांदी की कीमत 2,57,400 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।
MCX पर ताजा दाम
उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 22 अप्रैल को सोना 1484 रुपए (0.98%) की तेजी के साथ 1,53,155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 4039 रुपए (1.65%) की बढ़त देखी जा रही है, ये 2,48,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में एक फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। आइए, एक नजर डालते प्रमुख शहरों के दाम परः-
शहर सोने का भाव चांदी की कीमतॉ
चंडीगढ़ ₹153,210 ₹249,480
जयपुर ₹153,180 ₹249,450
लखनऊ ₹153,240 ₹249,550
भोपाल ₹153,370 ₹249,740
इंदौर ₹153,370 ₹249,740

