Gold-Silver Today: चांदी के दामों में बढ़ोतरी, जानें आज के नए रेट
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 11:42 AM (IST)
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बुधवार के नए रेट जारी हो गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी के दाम बढ़ गए हैं।
आज 24 कैरेट सोना 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो मंगलवार को भी इतना ही था। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,010 रुपए प्रति 10 ग्राम है, इसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी 2,43,900 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि मंगलवार को इसका भाव 2,41,100 रुपए प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम में 2,800 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

