अमृतसर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 10:46 AM (IST)
अमृतसर (नीरज): श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम को चकमा देकर फरार होने की कोशिश कर रहे 3 तस्करों को डी.आर.आई. की टीम ने एयरपोर्ट की पार्किंग से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे अपनी कामयाबी की खुशी मना रहे थे और अपने लक्ष्य की तरफ जाने लगे थे।
जानकारी के अनुसार एक तस्कर ने अपने प्राइवेट पार्ट में लगभग 471 ग्राम सोने का पेस्ट छिपाया हुआ था और कस्टम विभाग को चकमा देकर एयरपोर्ट से बाहर भी निकल गया था। इस दौरान विभाग ने ट्रैप लगाया और तस्कर के 2 अन्य साथियों, जो सोना लेने के लिए आए हुए थे, सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों में एक हरियाणा, एक राजस्थान व एक हिमाचल का रहने वाला है। फिलहाल डी.आर.आई. की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

