जांलधर: सरकारी डॉक्टरों ने मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल, OPD सेवाएं बंद

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 11:27 AM (IST)

जालंधर (रत्ता): पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज (पी.सी.एम.एस.) एसोसिएशन पंजाब के आहवान पर जिला जालंधर इकाई के सभी सरकारी डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह हड़ताल शुरू कर दी।  ओ.पी.डी. सेवाएं बंद करके सिविल सर्जन कार्यालय के प्रांगण में एकत्रित हुए सरकारी डॉक्टरों ने रोष प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन को करते हुए उन्होंने कहा पंजाब सरकार ने उनका एन.पी.ए. कम करके उनके साथ धक्का किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस आदेश को तुरंत वापस ले और सरकारी डॉक्टरों को बेसिक वेतन के हिसाब से एन पी ए दिया जाए। रोष प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने पंजाब सरकार के नाम सिविल सर्जन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Related News