सरकार अब तक नगर पंचायत और नगर निगम के चुनाव कराने में नहीं हुई सफल

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 05:41 PM (IST)

खेमकरण (सोनिया): बेशक अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जैसे  बड़े  शहरों में नगर निगम चुनाव का दौर पूरा हो चुका है, लेकिन प्रशासन और सरकार की लापरवाही लगातार नजर आ रही है। इसी तरह कुछ जगहों पर नगर पंचायत चुनाव की अवधि लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन सरकार के सिर पर अब  तक जूं भी नहीं सरकी। इसे लेकर लोगों में मौजूदा सरकार के प्रति रोष दिख रहा है। ये शब्द भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मुखविंदर सिंह माहल (मुख्खा सरपंच) व वरिष्ठ युवा नेता सैफी कपूर ने व्यक्त किए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान तिथि समाप्त हो चुकी है, आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है। यहां उल्लेखनीय है कि अमृतसर नगर निगम का कार्यकाल 23 जनवरी को समाप्त हो गया है, जालंधर नगर निगम का कार्यकाल 24 जनवरी, 2023 को पूरा हो चुका है। नगर पंचायत राजसांसी का कार्यकाल पूरा हो चुका है जिससे लोगों को अपने काम के लिए दूर जाना पड़ता है। जो भोली जनता का समय बर्बाद करता है और जेब पर भी वार करता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने खासकर महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह देने का वादा कर लोगों को गुमराह किया है। इस तरह के कार्यों से आम आदमी पार्टी ने लोगों का मोहभंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार को आने वाले समय मे हार साफ दिख रही है, इसलिए वह बौखलाहट मे भोली-भाली जनता को निशाना बना रही है। इस मौके पर वरिष्ठ युवा नेता शफी कपूर, पी.ए. जसबीर सिंह गिल, जगबीर सिंह जगदेव कलां  गगनदीप शाह आदि मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News