पंजाबी में साइन बोर्ड न लगाने वालों के खिलाफ सख्त मान सरकार, इस तारीख के बाद होगी कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 01:04 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आखिरी अल्टीमेटम दिया है। 21 फरवरी 2023 तक राज्य भर के सभी निजी और सरकारी भवनों पर पंजाबी भाषा में साइनबोर्ड लगाने का आदेश जारी किया है। ऐसा नहीं करने वालों पर 21 फरवरी के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि सभी साइनबोर्ड पर अन्य भाषाओं के साथ पंजाबी प्रमुखता से लिखा जाए।  

उन्होंने कहा कि सरकार इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 21 फरवरी को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर की थी। उन्होंने राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों और दुकानों को पंजाबी में साइनबोर्ड लगाने के लिए आमंत्रित किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News