पुर्तगाल भेजने का झांसा दे छोड़ा बीच रास्ते, जरूरी दस्तावेज लेकर एजेंट हुए फरार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 05:54 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर) : लाखों रुपए लेकर पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर ग्रीस छोड़ कर फरार होने का मामला सामने आया है। यहीं नहीं जाते समय लड़का उसका पासपोर्ट, लाइसेंस और पैन कार्ड आदि छीन कर ले गया। इस मामले में त्रिपड़ी थाने की पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें यादविंदर सिंह,  दविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी दर्शन नगर पटियाला, प्रवीन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गोल गल्ला चौक त्रिपड़ी, समित कुमार पुत्र बलविंदर कुमार निवासी बूटा सिंह वाला थाना घग्गा, सौरव घावरी पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी रतन नगर पटियाला और गुरजीत सिंह पुत्र संता सिंह निवासी भट्टी वाला थाना घूमाना जिला गुरदासपुर शामिल हैं।

इस मामले में हरजिंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी दीप नगर पटियाला  ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त व्यक्तियों ने उनके पुत्र अनमोन सिंह को पुर्तगाल भेजने के बहाने 12 लाख 20 हजार रुपए लिए। यादविंदर सिंह ने उनके बेटे अनमोल सिंह को ग्रीस के रास्ते पुर्तगाल  लेकर जा रहा था। यादविंदर उनके बेटे को ग्रीस छोड़कर भाग गए और उसका पासपोर्ट, लाइसेंस, पैन कार्ड आदि छीन लिया। 4 महीने बाद उसका बेटा घर लौटा है। पुलिस ने जांच के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ धारा 406, 420 और 120 बी आई.पी.सी. और पंजाब प्रीवैनशन ऑफ ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News