सोने की अंगूठी ने पहुंचाया हिरासत में, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 11:04 AM (IST)

लांबड़ा(सुनील): काला संघियां में गत दिवस बुधवार को स्थित एक पैलेस में हो रहे विवाह समारोह में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब दूल्हे ने लड़की पक्ष की तरफ से सोने की अंगूठियां हल्की तथा उसकी भाभी को अंगूठी न देने का आरोप लगाते हुए अपनी सेहरा बंधी पगड़ी उतार कर जमीन पर फैंक दी। इस दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि दूल्हा हवालात में पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंः फिर से पटरी पर दौड़ेंगी ये 5 ट्रेनें, रेलवे ने धुंध के चलते कर दी थी बंद

थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव नूरपुर दोना कपूरथला निवासी गुरदियाल सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह का विवाह गांव कोहाला निवासी लड़की मनदीप कौर के साथ होना था, जिसके तहत लड़का बारात लेकर काला संघियां में स्थित एक पैलेस में पहुंचा। बारात पहुंचने के बाद जब दोनों परिवारों की मिलनी हो रही थी तो उस समय दूल्हा यह आरोप लगाते हुए भड़क गया कि लड़की वालों ने उन्हें जो सोने की अंगूठी पहनाई है वह बहुत हल्की है और उसकी भाभी को अंगूठी नहीं पहनाई गई। इसके बाद भड़के दूल्हे ने अपनी सेहरा बंधी पगड़ी व शगुन की अंगूठी भी उतार कर जमीन पर फैंक दी। इस घटना के बाद लड़की परिवार घबरा गया और उन्होंने लड़के वालों की मिन्नतें करके मामला शांत करने की कोशिश की। मामला शांत होने पर शाम करीब 6 बजे विवाह की रस्म गांव कोहाला में स्थित धार्मिक स्थान में हुई।

यह भी पढ़ेंः सुबह-सवेरे लूट की वारदात, फैक्ट्री मालिक से हथियारों के बल पर लाखों की लूट

इसी दौरान स्थिति उस समय फिर तनावपूर्ण हो गई जब लड़की व गांव के गण्यमान्य लोगों ने डोली भेजने से इंकार कर दिया। मौके पर 400-500 नौजवान इक्ट्ठा हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची। माहौल खराब होते देख अन्य थानों की पुलिस व डी.एस.पी. करतारपुर सुखपाल सिंह रंधावा को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लड़की मनदीप कौर पुत्री जसबीर सिंह निवासी कोहाला थाना लांबड़ा के बयान पर 4 आरोपियों संदीप कौर पत्नी मेजर सिंह (बिचौली), दूल्हा गुरदियाल सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह, पिता महिन्द्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह (लड़के का भाई) निवासी गांव नूरपुर दोना थाना सदर कपूरथला के खिलाफ थाना लांबड़ा में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News