Gurdaspur Police का सख्त Action, अवैध कब्जों और नशा तस्करों के घरों पर चलाया पीला पंजा

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 04:03 PM (IST)

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर के गांव डीडा सासिया में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नहरी विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण को गिरा दिया। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन का “पीला पंजा” उन लोगों के घरों पर भी चला, जो ड्रग्स से जुड़े करीब 14 मामलों में नामजद बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari, gurdaspur police bulldozer Action

कार्रवाई को लेकर SSP गुरदासपुर आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नहरी विभाग और पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। JCB मशीनों की मदद से सरकारी जमीन पर बने पक्के निर्माणों को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News