गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला, डॉन शहजाद भट्टी ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 12:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क: गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के कथित डॉन शहजाद भट्टी का इस मामले को लेकर बयान सामने आया है। डॉन शहजाद भट्टी जारी ऑडियो में इस घटना को लेकर पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और फर्जी एनकाउंटर व झूठे मामलों के आरोप लगाए।

उसने कहा कि जब लोगों को पुलिस से न्याय नहीं मिलता या वे खुद को परेशान महसूस करते हैं, तो ऐसे हिंसक घटनाक्रम सामने आते हैं। भट्टी ने यह भी कहा कि संभव है मारे गए पुलिसकर्मियों का व्यक्तिगत रूप से कोई दोष न रहा हो, लेकिन गुस्से में लोग सामने आने वाले को ही निशाना बना देते हैं।

साथ ही उसने दावा किया कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई, झूठे केस और कथित फर्जी एनकाउंटर जैसी घटनाएं समाज में आक्रोश पैदा करती हैं। भट्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों को न्याय दिलाने की मांग भी की। पुलिस फिलहाल दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News