गुरदासपुर की महिला SDM के घर रेड, गिरफ्तार कर साथ ले गई पुलिस

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 12:37 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में आज सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जहा SDM को घर से गिरफ्तार में लिया गया। बताया जा रहा है कि, SDM के पद पर कार्यरत PCS अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा को आज सुबह 7 बजे पट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार,यह कार्रवाई तरनतारन की पट्टी पुलिस ने लंबे समय से चल रही जांच के आधार पर की। इस मामले को जम्मू कश्मीर-राजस्थान हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन के गबन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में अनुदीप कौर रंधावा के खिलाफ 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को आज सुबह पट्टी में उनके सरकारी घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसकी पुष्टि एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य तथा तरनतारन के एस.एस.पी. सुरिंदर लाबा ने की। वणर्नीय है कि यह मामला लम्बे समय से पंजाब तथा हरियाणा हाई कोर्ट में था। यह भ्रष्टाचार का केस वर्ष 2018 का है। सूत्रों के अनुसार महिला SDM डॉ.अनुप्रीत कौर पर आरोप है कि नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान जमीन अधिग्रहण के मुआवजे के तौर पर 1 करोड़ 63 लाख रुपये की रकम ऐसे लोगों के अकाउंट में भेज दी गई, जिनका उस जमीन से कोई लेना-देना नहीं था। जानकारी के मुताबिक, अनुप्रीत कौर रंधावा उस समय तरनतारन में सब-डिविजनल ऑफिसर के तौर पर तैनात थीं। जांच में पता चला कि 2018 से 2019 के बीच नेशनल हाईवे-54 के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस चल रहा था। इसी बीच, सरकारी मुआवजे की रकम पांच अयोग्य लोगों के अकाउंट में जारी कर दी गई। आरोप है कि यह पेमेंट रेवेन्यू डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड को वेरिफाई किए बिना किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News