Jalandhar के सरकारी स्कूल में लहराया खालिस्तानी झंडा, SFJ के पन्नू ने दी धमकी
punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 11:42 AM (IST)
जालंधर(सोनू): सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में खालिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इसकी जिम्मेदारी सिख्स फॉर जस्टिस ने ली है। इस मामले को लेकर खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि कोटला हेरां में स्थित सरकारी स्कूल में उनकी ओर से खालिस्तानी झंडा लहराया गया। इस दौरान अलगाववादी समूह SFJ ने सरकारी स्कूल, कोटला हेरां, जालंधर में प्रिंसिपल के दफ्तर के अंदर लगाए गए खालिस्तान जनमत संग्रह झंडे की कच्ची वीडियो फुटेज भी जारी की।
जानकारी के अनुसार पन्नू ने कहा कि पंजाब के युवा और किशोर छात्रों, ध्यान से सुनो, जैसे-जैसे 15 अगस्त करीब आ रहा है कोई भी बच्चा और युवा जश्न का हिस्सा ना ले। दो छोटी बच्चियों के कुर्बानी के बारे में जानकारी देते हुए उसने इतिहास के बारे में बताया। उसने वीडियो में बच्चों को संदेश दिया है कि देश तुम्हारा नहीं है और तिरंगा खूनी है। यह संदेश वे घर-घर पहुंचाना चाहते हैं।
उसने अंत में वीडियो में युवाओं से कहा कि 16 अगस्त को अमेरिका में हो रही रेफरेडंम खालिस्तान वोटों का साथ देना है। इसके अलावा उसने धमकी देते कहा कि 15 अगस्त के दिन भगवंत मान जहां भी झंडा फहराएगा वह निशाने पर होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

