स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम सील, ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट प्लान जारी

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 01:14 PM (IST)

जालंधर (सुधीर): स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में अमन-शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने शनिवार को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम का दौरा करके सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर डी.सी.पी. सिक्योरिटी नरेश डोगरा, ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक परमिंदर सिंह हीर, डी.सी.पी. सिटी जगमोहन सिंह, डी.सी.पी. वत्सला गुप्ता, ए.डी.सी.पी. जगजीत सिंह सरोआ, ए.डी.सी.पी. सिटी-1 बलविंदर रंधावा, ए.सी.पी. हरिंदर सिंह गिल सहित सभी कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी भी उनके साथ थे।

PunjabKesari

पुलिस कमिश्नर ने स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्टेडियम को सील करने के आदेश जारी किए। 'जग बाणी' से खास बातचीत के दौरान सी.पी. गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेते समय मास्क अवश्य पहनें। उन्होंने लोगों को बताया कि कोरोना का प्रकोप एक बार फिर बढ़ रहा है, इसलिए वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

PunjabKesari

इसके साथ ही ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी किया ताकि स्टेडियम की ओर आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही देर शाम पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू के निर्देशों पर डी.सी.पी. जसकिरनजीत सिंह तेजा ने स्थानीय मॉडल टाउन और कई अन्य क्षेत्रों में डी.सी.पी. नरेश डोगरा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने भगत सिंह चौक, अटारी बाजार, माई हीरां गेट और शहर के कई अंदरूनी हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने लोगों से किसी भी लावारिस या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News