पंजाब के इस जिले में स्वास्थ्य मंत्री की Checking, लोगों को किया Alert

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 03:47 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने आज जालंधर का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई स्थानों पर घरों, स्कूलों और सरकारी भवनों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने सभी जगहों पर पानी की आपूर्ति को समझा और जांचा कि कहीं डेंगू जैसी स्थिति तो नहीं पैदा हो गई है।

PunjabKesari

इस मौके पर जब मंत्री एक घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने घर की छत पर जाकर देखा तो वहां गंदा पानी भरा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने परिवार से बात की और उन्हें उक्त जगह को साफ करने का आदेश दिया। इसी दौरान उनके साथ जालंधर के डी. सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

PunjabKesari

पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसे 'डेंगू ते वार' अभियान नाम दिया गया है। इसके तहत हर शुक्रवार को किसी न किसी जिले में चेकिंग की जाती है। इसी कड़ी के तहत वे आज जालंधर पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि आज जालंधर में घरों, स्कूलों और कई सरकारी संस्थानों की चेकिंग की गई। पंजाब सरकार ने भी इस संबंध में कई निर्देश जारी किए हैं, जिनमें पूरी बाजू के कपड़े पहनना, घरों में पानी जमा न होने देना, घरों के आसपास साफ-सफाई रखना समेत कई अन्य निर्देश जारी किए गए हैं। इससे डेंगू के मामलों में कमी आएगी। मंत्री बलबीर सिंह ने दावा किया है कि इस बार पंजाब में डेंगू के मामलों में 70 फीसदी की कमी आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News