पंजाब में इस तारीख से भारी बारिश की चेतावनी, फिर अपने रंग में लौटेगा मानसून
punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 11:30 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब में मंगलवार से एक बार फिर मानसून अपने रंग में लौट सकता है। मौसम विभाग चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार 26 से 28 जुलाई के बीच पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
इसके साथ बढ़ रहे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।इससे पहले पंजाब में भारी बारिश की वजह से पूरे राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। कई इलाकों में बारिश के कारण किसानों की धान की फसल डूबने की भी खबर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here