BSF के हाथ लगी सफलता, सीमावर्ती इलाकों से 21 करोड़ की हेरोइन बरामद

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 10:17 AM (IST)

अमृतसर (नीरज): बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने 2 अलग-अलग मामलों में साढे़ 4 किलो हेरोइन जब्त की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत लगभग 21 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

सीमावर्ती गांव बच्चीविंड के इलाके में 2.5 किलो और भैणी राजपुताना में 2.172 किलो हेरोइन को जब्त किया गया है। हेरोइन के पैकेट्स के साथ छल्ले लगे हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाले ड्रोन के जरिए हेरोइन फैंकी गई है। बता दें कि पिछले 3 महीनों के दौरान बी.एस.एफ. की तरफ से 345 किलो हेरोइन जब्त की जा चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News