पाकिस्तान की नापाक साजिश जारी! भारत-पाक सीमा पर फिर पकड़ी गई करोड़ों की हेरोइन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 11:06 AM (IST)

झबाल/सराय अमानत खां (नरिंदर): भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी के चलते बीएसएफ की 115वीं बटालियन के जवानों को सीमा के पास चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान सीमावर्ती गांव बिधी चंद छीना के बाहर एक संदिग्ध अवस्था में पड़ा पीले रंग का बंद लिफाफा मिला। जब जवानों ने लिफाफे की जांच की तो उसमें से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

आशंका जताई जा रही है कि नशीले पदार्थों की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई है। इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने थाना सराय अमानत खां की पुलिस को मौके पर बुलाकर बरामद हेरोइन उनके हवाले कर दी। थाना सराय अमानत खां में इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News