तेज रफ्तार कार ने नौजवानों पर ढाया कहर, भयानक मंजर देखने वालों के दहले दिल (तस्वीरें)

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 11:28 AM (IST)

खन्ना (विपन) : बीती रात खन्ना में तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को मार डाला। मृतक युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा समराला रोड पर हुआ, जहां युवक सड़क के किनारे सीमेंट की बेंच पर बैठा था। कार में सवार लड़के नशे में थे, जिससे वे कार पर नियंत्रण नहीं रख सके और कार अनियंत्रित होकर पेड़ को तोड़ते हुए युवकों को टक्कर मार दी। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से निराश लोगों ने पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया।

PunjabKesari

हादसे के चश्मदीद परमजीत सिंह ने बताया कि तीनों युवक बेंच पर बैठे थे तभी कार तेज रफ्तार के साथ आई। कार चालक ने कोई ब्रेक नहीं लगाया। कार पेड़ तोड़कर आटा चक्की के बाहर भारी पत्थर से जा टकराई और फिर युवकों के ऊपर चढ़ गई। पत्थर एक युवक पर गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  एक अन्य युवक की भी मौत हो गई। तीसरा युवक फिलहाल वेंटिलेटर पर है। पुलिस जब जांच करने आई तो कार में सवार लोगों का ही सपोर्ट कर रही थी। एक अन्य चश्मदीद अमरदीप सिंह के मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ सैर कर रहा था तभी उसकी आंखों के सामने यह दर्दनाक हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि कार में सवार तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। अमरदीप सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।

PunjabKesari

मृतक युवक के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि उनके 2 भतीजे बेटे के साथ बैठे थे। एक कार उनके ऊपर चढ़ गई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इंसाफ की भी मांग की है। उधर, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. करनैल सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार की गति काफी तेज थी।

PunjabKesari

कार सवार भी नशे में थे, जिससे इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 2 युवकों को घायल अवस्था में खन्ना से रेफर कर दिया गया, इस दौरान एक अन्य युवक की रास्ते में मौत हो गई। तीसरा युवक चंडीगढ़ में भर्ती था। कार चालक को भी चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News