नेशनल हाईवे जाम! घरों से निकलने से पहले जरूर पढ़ें खबर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 04:31 PM (IST)

मुकेरियां (नागला): संयुक्त गन्ना संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा गन्ने के रेटों में वृद्धि की मांग को लेकर मुकेरियां गन्ना मिल के सामने अनिश्चित समय के लिए जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे की एक लेन पर रोष धरना देते हुए सड़क की एक लाईन दोपहर करीब 12 बजे जाम कर दी गई।  

इस मौके पर गुरनाम सिंह, गुरप्रताप सिंह, रिक्की ठाकुर, सतनाम सिंह, सोनू औलख, जगजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, ओकार सिंह पुराना भंगाला, विजय प्रधान, सुरजीत बिल्ला, कामरेड ध्यान सिंह आदि कई प्रवक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार और मिलों की अनदेखी के कारण देश के गन्ना किसान बहुत बुरी तरह पीड़ित है। 

उन्होंने कहा कि गन्ना विशेषज्ञों और यूनिवर्सिटी के माहिरों की रिपोर्ट के अनुसार गन्ने की प्रति गन्ने की लागत 392 बनती है जबकि केंद्र सरकार ने एक क्विंटल गन्ने की कीमत 365 तय की है। प्रवक्ताओं ने कहा कि 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी अब बढ़कर 65 रुपये हो गई है। उन्होंने ने मांग की है कि गन्ने की कीमत 650 रुपये प्रति क्विंटल की जाए। नेताओं ने मांग की है कि गन्ना किसानों का बकाया बिना देरी के दिया जाए। खबर लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन लगातार जारी था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News