Rashifal : जानें, कैसा रहने वाला है आपका दिन और शुभ फल प्राप्ति के लिए कौन से करने होंगे उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 12:02 AM (IST)

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में खर्चे बढ़ सकते है। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ-साथ सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष :आज आप थोड़ा बिजी रह सकते है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ किसी भी वाद-विवाद से बचें। खान-पान संतुलित रखें।

मिथुन : मिथुन राशि वालों के परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क : इस राशि के जो लोग व्यापार के क्षेत्र में है उन्हें आज लाभ होगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होगी। सेहत के मामले में आप  ठीक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  
 
सिंह : सिंह राशि वाले आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अगर आप व्यापार में किसी प्रकार का निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।  

कन्या :  आज के लिए आप का दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान की तरफ से चिंतित रह सकते है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

तुला : तुला राशि के जातक जहां भी नौकरी करते है, वहां पूरी मेहनत के साथ काम करें। आपको आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आज आप काम को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते है।

धनु : धनु राशि वालों का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। कपड़े का व्यापार करने वाले जातकों को आज नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।  

मकर : आज आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है। मौसमी इंफेक्शन होने का खतरा है, इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान दें। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ : कुंभ राशि वालों की कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ कहासुनी हो सकती है। मन में आशा-निराशा के भाव रह सकते है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है।

मीन : आज आपको किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। सेहत की बात करें तो, आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते है।

अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय :  आज के दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना करते समय 21 दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने से बप्पा जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News