लुधियाना भीषण सड़क हादसा, 4 फीट ऊपर उछली युवती, खौफनाक मंजर देख दहला दिल

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 11:49 AM (IST)

लुधियाना (राज):  न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर  एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सामने से आ रही एक्टिवा सवार युवती को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि देखने वालों की रूह कांप गई। यह खौफनाक हादसा आम आदमी पार्टी के हलका सेंट्रल के विधायक के कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार युवती हवा में करीब 4 फीट ऊपर उछली और सीधे सड़क पर मुंह के बल जा गिरी। सिर और मुंह पर गंभीर चोटें लगने के कारण युवती मौके पर ही खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्सीडेंट का एक लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि 26 वर्षीय अंजुम अपनी एक्टिवा पर बेहद आराम से और सुरक्षित रफ्तार में ईसा नगरी पुली की तरफ से अपने घर की ओर जा रही थी। अंजुम सड़क पर अपनी बिल्कुल सही साइड में चल रही थी और उसने ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन किया हुआ था। इसी दौरान अचानक सामने से एक काल बनकर आई तेज रफ्तार बाइक दिखाई देती है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मोटरसाइकिल पर एक या दो नहीं, बल्कि तीन युवक सवार थे जो सरेआम ट्रिपल राइडिंग कर हुड़दंग मचा रहे थे। बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि मोड़ पर चालक का संतुलन पूरी तरह खो गया और उसने सीधे अंजुम की एक्टिवा में सामने से टक्कर मार दी। इस खौफनाक मंजर ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहन चालकों और ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News