अस्पताल की बड़ी लापरवाही! गर्भ में शिशु की मौ/त, परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 09:56 AM (IST)
बुढलाडा (बांसल): सरकारी जच्चा-बच्चा अस्पताल में गांव गोबिंदपुरा के रहने वाले परिवार की महिला के गर्भ में शिशु की मौत हो गई, जिस पर परिजनों ने रोष जताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिवार के सदस्यों के अनुसार 2 मार्च की दोपहर महिला को नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। उस समय स्थिति सामान्य बताई गई और 10 दिन बाद दोबारा दिखाने के लिए कहा गया। महिला द्वारा हल्के दर्द की जानकारी दी गई थी। उनके मुताबिक शाम के समय दर्द में अचानक वृद्धि हो गई, जिसके बाद महिला को दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे।
उस समय अस्पताल में अल्ट्रासाऊंड की सुविधा उपलब्ध नहीं थी तो उन्हें जांच के लिए बाहर भेजा गया। बाहर अल्ट्रासाऊंड में गर्भ में शिशु की मौत की पुष्टि हुई। परिवार ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ड्यूटी रिकॉर्ड, जांच प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जांच की जानी चाहिए।
इस संबंध में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा सिंगला ने कहा कि दोपहर के समय मरीज की पूरी चिकित्सकीय जांच की गई थी और उस समय सभी वाइटल्स तथा शिशु की धड़कन सामान्य थी। उनके अनुसार कोई आपातकालीन लक्षण नहीं थे और रात के समय मरीज को लाए जाने पर मैडीकल प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

