Punjab में दिल को झकझोर देने वाली घटना, 3 बच्चों के साथ पति-पत्नी ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 12:44 PM (IST)

राजपुरा (चावला): पटियाला के राजपुरा से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गत दिन रविवार सुबह राजपुरा के पास भाखड़ा नरवाना नहर ब्रांच पर मंडौली और नरडू के बीच एक पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ नहर में कूद गए। पति-पत्नी को तो आस-पास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 3 मासूम पानी के तेज बहाव में बह गए, जिनकी डूबने से मौत हो गई। बच्चों के शव गोताखोरों की टीम ने नहर से निकालकर खेड़ी गंडियां थाना पुलिस को सौंप दिए।

PunjabKesari

गांव मौजपुर मोहाली के रहने वाले गोताखोर राजीव के मुताबिक, पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ सुबह 9.30 बजे मोटरसाइकिल पर खेड़ी गंडियां नहर से आगे नरडू पुल पर पहुंचे। सबसे पहले हरप्रभजोत सिंह (40) ने अपने तीनों बच्चों राजवीर कौर (8), मुस्कान (12) और एकम सिंह (14) को नहर में फेंका और फिर खुद अपनी पत्नी जसविंदर कौर (38) के साथ नहर में कूद गया। आस-पास मौजूद लोगों ने हरप्रभजोत और उसकी पत्नी को बचा लिया लेकिन बच्चे पानी में बह गए। इसके बाद गोताखोरों ने करीब 1 km दूर नहर से बच्चों के शव बरामद किए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News