एक तरफा तालाक लेने के बाद पति की हरकत ने उड़ाए होश, FIR दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 11:07 AM (IST)

जालंधर : एन.आर.आई. पत्नी से एक तरफा तालाक लेने के बाद ज्वाइंट खाते से 12 लाख रुपए निकालने पर माडल टाऊन रहती एन.आर.आई. महिला के पति खिलाफ थाना एन.आर.आई. की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में कैलेफॉर्निया अमेरिका में रहती सीरत कौर ने आरोप लगाया कि 2014 में उसने बैंक में अपने पति हरप्रीत सिंह के साथ ज्वाइंट खाता खुलवा कर 4 लाख रुपए की डिबेंचर खरीदे थे। 7 जुलाई 2022 को उसके पति ने उसकी गैरहाजिरी में एक तरफा तालाक ले लिया। डिबेंचर खरीदते समय हरप्रीत सिंह को नॉमिनी बनाया गया था। 

4 जनवरी 2024 को डिबेंचर मैच्योर होने पर उनके ज्वाइंट बैंक खाते में 12 लाख से ज्यादा की रकम आ गई। आरोप है कि उसके पति हरप्रीत सिंह ने 11 जनवरी 2024 को धोखाधड़ी की नीयत से ज्वाइंट खाते से अपने निजी खाते में आर.टी.जी.एस. करवा कर 12 लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जैसे ही इस संबंधी सीरत को पता लगा तो उसने विदेश से पंजाब पुलिस को ऑन लाइन शिकायत दर्ज करवाई। एन.आर.आई. थाने की पुलिस ने जांच के बाद हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी माडल टाऊन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News