पटियाला: भतीजे के साथ भाग गई थी पत्नी, गुस्से में पति ने दोनों को मारी गोली

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 08:55 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्दर): पटियाला के गांव नैन कलां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मार दी। जिस दौरान दोनों गंभीर घायल हो गए। जिनको सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान हरविन्दर कौर (28) और गुरप्रीत सिंह पुत्र कश्मीरा सिंह (22) साल के तौर पर हुई है। 

जानकारी मुताबिक गुरप्रीत सिंह की पत्नी हरविन्दर कौर और उसका भतीजा गुरदीप सिंह घर से फरार हो गए थे और इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था और दोनों को हिसार हरियाणा से बरामद कर लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों में सहमति भी हो गई थी, परन्तु गुरप्रीत सिंह इस घटना को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और आज उसने पहले गुरदीप सिंह को जोडिय़ां रोड फन वल्र्ड के पास और फिर पत्नी हरविन्दर कौर को घर जाकर गोलियां मारी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. अजयपाल सिंह ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। सूचना के आधार पर हथियार गुरप्रीत सिंह का लाइसेंसी था, परन्तु पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकती है। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत मौके से फरार हो गया है, जिसके खिलाफ केस दर्ज करके जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News