पंजाब कैडर के IAS आफिसर को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 09:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर के आई.ए.एस. आफिसर को भारत सरकार द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2009 बैच के आई.ए.एस. आफिसर विपुल उज्वल, जिन्हें भारत सरकार द्वारा पंचायती राज मंत्रालय में डायरैक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति सैंट्रल डैपुटेशन में 5 सालों के लिए हुई है तथा अब विपुल उज्जवल पंचायत राज मंत्रालय में डायरैक्टर के पद पर अपनी सेवाएं निभाएंगे। 

विपुल उज्जवल को चुनाव आयोग द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए चयनित किया गया था। विपुल उज्जवल ने ‘ivote’ नाम की एक ऐप्लीकेशन बनाई थी, जिसके माध्यम से मतदाताओं को ईपीआईएस, पोलिंग बूथ, बूथ डायरेक्शन की जानकारी दी गई थी। साथ ही इस ऐप्लीकेशन में मतदाताओं और चुनाव से संबंधित कई जानकारी दी गई थी। इस ऐप्लीकेशन को मंजूरी चुनाव आयोग ने दी थी और इसका पंजाब विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया गया था। विपुल पंजाब कैडर के 2009 बैच के अधिकारी हैं और उनका जन्म बीकानेर में हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News