IAS अधिकारी संजय पोपली इतने दिनों के रिमांड पर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 11:18 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी आई.ए.एस. अधिकारी संजय पोपली का मंगलवार को 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि संजय पोपली को पुलिस थाना विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वायड-1 पंजाब मोहाली में दर्ज एफ.आई.आर. में प्रोडक्शन वारंट प्राप्त करने के उपरांत मंगलवार को चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट मोहाली की अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने उक्त अधिकारी का 2 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। उक्त आरोपी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए और आई.पी.सी. की धारा 120-बी के अंतर्गत दर्ज एक अन्य केस में केंद्रीय जेल पटियाला में न्यायिक रिमांड पर था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here