Video: पंजाब की कानून-व्यवस्था पर IGP सुखचैन सिंह गिल ने पेश की साल 2022 की Report
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 04:31 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस राज्य में गैंगस्टरों,आतंकियों, नशा तस्करों पर नकेल कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। आए दिन पुलिस की तरफ से कई जगह छापेमारी कर आरोपियों को काबू किया जा रहा है। इसी के तहत IGP सुखचैन सिंह गिल ने साल 2022 की रिपोर्ट पेश की है।
प्रैंस कांफ्रेंस के दौरान IGP सुखचैन सिंह गिल ने दावा किया कि इस साल 18 आतंकवादी मॉड्यूल फेल करते हुए 119 आंतकियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 24 किलो RDX बरामद करने के साथ बी.एस.एफ और पुलिस के सांझे ऑपरेशन के दौरान 23 ड्रोन मार गिराए है। उनका कहना है कि इस साल 6 अप्रैल 2022 में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टरों के खिलाफ एक्शन लेते हुए 428 हार्ड कौर क्रिमिनल गिरफ्तार किए है।