Ludhiana के इलाके में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 12:57 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से इस्तेमाल करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना जोधेवाल की पुलिस ने अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की छोटे सिलेंडरों में भराई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह से अवैध गैस सिलेंडरों की भरपाई से बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने विजय कुमार वासी मनमोहन कॉलोनी और अजय वर्मा वासी गुरदयाल एनक्लेव को 6 गैस सिलेंडरों सहित गिरफ्तार करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News